फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Terrorist attacks against Took to the streets in the organization

आतंकवादी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे संगठन

Tue, 05 Jan 2016 11:51 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 05 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Terrorist attacks against Took to the streets in the organization
 पठानकोट एयरबेस पर आतंकवादी हमला किए जाने पर विभिन्न संगठन खौल उठे हैं। इस घटना के विरोध में छात्र सभा के कार्यकर्ता मंगलवार को तीखे तेवरों के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने खिरनीबाग चौराहे पर पाकिस्तानी राष्ट्रध्वज को आग के हवाले करके जमकर नारेबाजी की। इसी कड़ी में समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला जलाया और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए छात्र सभा के कार्यकर्ता डॉ. सुदामा प्रसाद स्कूल के पास इकट्ठा हुए और वहां से पाकिस्तानी राष्ट्रध्वज हाथ में लहराकर आतंकवाद विरोधी नारेबाजी करते हुए छात्र नेता सुबोध प्रताप सिंह के नेतृत्व में खिरनीबाग चौराहे पर पहुंचे। वहां उन्होंने आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तानी हुक्मरानों के खिलाफ नारेबाजी तेज करके पाक राष्ट्रध्वज को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर छात्र नेताओं ने विश्व बिरादरी से आतंकवाद का अड्डा बन चुके पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट होने और केंद्र सरकार से पड़ोसी देश को मुंहतोड़ जवाब देने का आग्रह किया। पुतला दहन के दौरान चौराहे पर जाम लगता देख कार्यकर्ता वहां से चले गए। प्रदर्शन मेें भरत श्रीवास्तव, सत्यम दीक्षित, संदीप राजपूत, सत्यम शुक्ला, पुष्कर पटेल, आदर्श वाजपेयी, राहुल कुमार, सूर्य प्रताप, राजवर्धन, दुर्गेश चौहान, शारिक खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता प्रदर्शन को बिजलीपुरा के पार्टी कार्यालय में जमा हुए और आतंकवाद का पुतला तैयार किया। वहां से सयुस कार्यकर्ता आशीष त्रिपाठी के नेतृत्व में पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी करते हुए खिरनीबाग चौराहे पर पहुंचे। वहां पुतला जलाकर आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए पाक के नापाक इरादों की भर्त्सना की। सयुस नेता आसिफ ने कहा कि मोदी सरकार धैर्य की परीक्षा देने के बजाय पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे।
000
हिंशद कार्यकर्ता करेंगे आतंकवाद मुक्ति यज्ञ
विश्व में फैले आतंकवाद के समूल नाश की कामना के लिए अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के कार्यकर्ता बुधवार को खिरनीबाग के माता कालीबाड़ी मंदिर में पूर्वाह्न 11.30 बजे आतंकवाद मुक्ति हवन करेंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्निहोत्री के अनुसार जब तक आतंकवाद का सफाया नहीं होता, प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को इस तरह के हवन किए जाते रहेंगे। जिला संयोजक आशीष मिश्रा के अनुसार हवन के माध्यम से देवताओं का आवाहन कर उनसे आतंकवाद मिटाने की प्रार्थना की जाएगी।  

00000
गंगा सागर जाएंगे हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता
हिंदू जागरण मंच की मंगलवार को दुर्गा एंक्लेव में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने 15 जनवरी को गंगा सागर में प्रस्तावित आतंकवाद विरोधी शांति यज्ञ में सम्मिलित होने का निर्णय किया। तय किया गया कि मंच के कार्यकर्ता सात जनवरी को ट्रेन से कोलकाता प्रस्थान करेंगे। संगठन के जिला संयोजक सर्वेश चंद्र मिश्र धांधू ने कहा कि देश में बढ़ते कट्टरपंथ और आतंकवाद को कुचलने के लिए जनता को एक मंच पर आना होगा। बैठक में श्याम पाल यादव, शिव अवतार पांडेय, संतोष विश्वकर्मा, दिनेश कश्यप, सतीश गुर्जर, शांति मिश्रा, आशीष कुमार, अनुराग सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed