{"_id":"69ab0b5a3d7af99ae30ad9b5","slug":"tension-in-gulf-countries-threatens-rice-exports-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-167235-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खाड़ी देशों में तनाव से चावल निर्यात पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खाड़ी देशों में तनाव से चावल निर्यात पर संकट
विज्ञापन
नवनीत प्रकाश गुप्ता, अध्यक्ष-लघु उद्योग भारती। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। खाड़ी देशों में तनाव की वजह से जनपद से बासमती चावल के निर्यात पर असर पड़ा है। बासमती चावल का निर्यात नहीं होने से मंदी आई है। इसी तरह कच्चे तेल से बनने वाला प्लास्टिक का दाना महंगा हुआ है। ऐसे में प्लास्टिक से बनने वाले उत्पाद महंगे हो सकते हैं।
जिले में कलान इलाके में महीन धान का उत्पादन होता है। इसके अलावा मैनपुरी, एटा, इटावा आदि से धान को खरीदकर बासमती चावल की खेप को गुजरात के एक्सपोर्टर ले जाते हैं। जिले में सात से दस उद्यमी कारोबार से जुड़े हैं। गुजरात से सऊदी अरब, बहरीन, दुबई, ओमान आदि देशों में चावल को निर्यात किया जाता है।
अमेरिका-इस्राइल व ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देशों में तनाव की स्थिति बनने से बासमती चावल के निर्यात पर संकट आ गया है। चावल निर्यात नहीं होने के कारण स्थानीय स्तर पर मंदी का असर आया है। राइस मिलर के अनुसार, 80 रुपये किलो बिकने वाला चावल 74 रुपये में बिक रहा है। पूर्व के भुगतान भी अटकने लगे हैं।
विज्ञापन
इसी तरह कच्चे तेल से बनने वाले प्लास्टिक के दाने से पाइप, घरेलू उपकरण आदि का निर्माण किया जाता है। कच्चे तेल पर आफत टूटने पर प्लास्टिक के दाने पर महंगाई प्रतिदिन बढ़ रही है। इसके चलते प्लास्टिक व इससे बने घरेलू सामान व खान-पान की चीजों पर भी फर्क पड़ने से इन्कार नहीं कर सकते हैं।
--
प्लास्टिक के सामान पर महंगाई
प्लास्टिक दाने दो श्रेणी वर्ग के हाेते हैं। एचडीपीई श्रेणी के प्लास्टिक दाने से पाइप और गैलन बनते हैं। इसी तरह पीपी श्रेणी के प्लास्टिक दाने से साबुतदानी, बाल्टी, मग्गा, बिजली का सामान आदि बनता है। आईआईए के मंडलीय चेयरमैन गुरजीत सिंह ने बताया कि कच्चा तेल खाड़ी देशों से आता है। कानपुर और दिल्ली में संपर्क साधने पर वहां स्पष्ट किया गया कि दामों में उछाल जारी रह सकता है। ऐसे में घरेलू उपयोग की इन चीजों पर महंगाई बढ़ सकती है।
--
खाड़ी देशों में बासमती चावल का निर्यात यहां से सीधे नहीं है। गुजरात के ट्रांसपोर्टर यहां से चावल की खेप लेकर जाते हैं। खाड़ी देशों में तनाव के बाद मंदी की स्थिति है। विदेशों में चावल भेजने का कोई लिंक रास्ता नहीं होने से दिक्कत आ रही है।
-नवनीत प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष-लघु भारती
-
कच्चे तेल से बनने वाले एचडीपीई ग्रेड प्लास्टिक दाने से पाइप, गैलन आदि बनाते हैं। इस श्रेणी का प्लास्टिक दाना पूर्व में 118 रुपये किलो मिलता था, जबकि अब यह 165 रुपये किलो है। इसी तरह पीपी श्रेणी के प्लास्टिक दाने के दाम में 82 रुपये का उछाल आया है।
-गुरजीत सिंह मोंगा, मंडलीय चेयरमैन, आईआईए