फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Temporary animal birth center closed, dogs unable to be sterilized

Shahjahanpur News: अस्थायी एनिमल बर्थ सेंटर बंद, नहीं हो पा रही कुत्तों की नसबंदी

Sun, 28 Jul 2024 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 28 Jul 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Temporary animal birth center closed, dogs unable to be sterilized
बंद पड़ा ककरा स्थित एनबीसी सेंटर। संवाद
शाहजहांपुर। ककरा में पुराने स्लाटर हाउस में अस्थायी रूप से संचालित एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसीसी) बंद हो गया है। निर्माणाधीन सेंटर का काम भी बजट के अभाव में रुका है। इस वजह से कुत्तों की नसबंदी नहीं हो पा रही है। ऐसे में शहर में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


नगर निगम ने एबीसीसी का निर्माण न्यू सिटी ककरा में डैम वाली रोड पर शुरू करवाया है। साथ ही ककरा में पुराने स्लास्टर हाउस में ही अस्थायी रूप से सेंटर भी खोल दिया गया। शहर के विभिन्न मोहल्लों से कुत्तों को पकड़कर यहां लाना शुरू कर दिया गया। यहां पर उनकी नसबंदी की जाती थी। इसके बाद उन्हें उसी जगह छोड़ दिया जाता था, जहां से पकड़ा जाता है। जबकि उन कुत्तों का इलाज हो रहा था, जो खूंखार होने के साथ लोगों को काट रहे थे।
विज्ञापन


फरवरी 2024 में पीपल फॉर एनिमल्स की स्थानीय इकाई-2 के सदस्यों ने नगर निगम की ओर से संचालित अस्थायी एबीसीसी का निरीक्षण किया। यहां टीम को गंदगी मिली। साथ ही कुत्तों के बधियाकरण के बाद उनके मुंह पर मास्क ओर कॉलर गार्ड नहीं लगा था। ऑपरेशन के बाद उनके खाने-पीने की उचित व्यवस्था नहीं थी। मौके पर डॉक्टर भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बधियाकरण किए गए कुत्तों को एक साथ रखा गया था। टीम ने सुधार के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी से कहा। एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया को सूचित कर दिया। इसके बाद अस्थायी एबीसीसी को भी बंद कर दिया गया। अब यहां पर ताला पड़ा हुआ है।

------

दूसरी किस्त नहीं मिली

-न्यू सिटी ककरा में डैम वाली रोड पर एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निर्माण कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के माध्यम से करवाया जा रहा है। संस्था के प्रबंधक रघुवंश राम ने बताया कि एबीसीसी के निर्माण के लिए 1.85 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इनमें से 80 लाख ही आवंटित हुआ था। इससे निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। दूसरी किस्त प्राप्त नहीं होने से निर्माण कार्य बंद हो गया है। 1.5 करोड़ रुपये आवंटित होने का इंतजार किया जा रहा है।


------

एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के निर्माण और अस्थायी रूप से संचालन के संबंध में पूरी जानकारी नहीं है। मैंने अभी जल्दी ही ज्वाइन किया है। निरीक्षण करके स्थिति की जानकारी लेंगे। उसके बाद समस्या का समाधान कराएंगे।

- डॉ. अंसार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed