फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Temperature hits 41 degrees; scorching winds leave people miserable.

Shahjahanpur News: 41 डिग्री पर पहुंचा तापमान, गर्म हवा ने किया बेहाल

Sun, 19 Apr 2026 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Temperature hits 41 degrees; scorching winds leave people miserable.
शनिवार को ​खिरनीबाग चौराहा पर तेज धूप से बचने के लिए कपड़े से मुंह ढक्कर जातीं युवतियां। संवाद
शाहजहांपुर। तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया है। शनिवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सामान्य से तेज चली गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक वायुदाब गिरा होने से रविवार सुबह ऊंचाई पर बादल छा सकते हैं। न्यूनतम तापमान में इजाफे के साथ अधिकतम तापमान के बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

शनिवार को सामान्य से पांच से सात किमी तेज रफ्तार से गर्म हवा चली। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब पांच मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से ऊंचाई पर हल्के बाद छाए रहने के आसार है। आर्द्रता 22 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed