फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Temperature 40.9 degrees, possibility of storm today

Shahjahanpur News: पारा 40.9 डिग्री, आज आंधी आने के आसार

Sat, 18 May 2024 04:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 18 May 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Temperature 40.9 degrees, possibility of storm today
बच्चे को धूप से बचाने के लिए कपड़े में लपेट कर ले जाती महिला। संवाद
शाहजहांपुर। तापमान में इजाफा शुक्रवार को भी जारी रहा। अधिकतम तापमान सीजन के उच्चतम स्तर 40.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। दिन में तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में तेज आंधी आने की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकल आई थी। दोपहर दस बजे के बाद धूप तीखी होते चली गई। दोपहर में तो लोग जरूरी काम से ही घर से निकले। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में आंधी के आसार है। साथ ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed