फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tehsil level teams started checking the examination centers.

Shahjahanpur News: तहसील स्तरीय टीमों ने शुरू की परीक्षा केंद्रों की जांच

Fri, 14 Nov 2025 07:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Tehsil level teams started checking the examination centers.
17 नवंबर तक सारी सुविधाओं को वेबसाइट पर भरने के हैं निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। डीएम स्तर से गठित तहसील स्तरीय टीमों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर वेबसाइट पर भरी गई सुविधाओं को परखना शुरू कर दिया है। टीमों को जल्द कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रस्तावित हैं। इसके लिए तेजी से कार्य चल रहा है। जिले के 389 स्कूलों ने वेबसाइट पर मूलभूत सुविधाओं को अपडेट किया है। डीएम के निर्देश के बाद तहसीलवार टीमों ने विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीसीटीवी, फर्नीचर, शौचालय समेत कई सुविधाओं को परखा जा रहा है। इनकी रिपोर्ट बनाकर देना है। डीआईओएस कार्यालय को 17 नवंबर को पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के निर्देश हैं। तिथि नजदीक आने पर टीमों ने कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड के निर्देश के अनुसार कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छात्राओं को मिलेगा स्वकेंद्र का लाभ
जिले में छात्राओं को स्वकेंद्र का लाभ इस बार फिर मिलेगा। इसका डाटा बोर्ड के पास पहले से उपलब्ध है। शिक्षकों के अनुसार, जिन स्कूलों में परीक्षा सेंटर नहीं होगा, उनके विद्यालयों की छात्राओं को दूसरे स्कूल में परीक्षा कराई जाएगी। प्राइवेट फॉर्म भरने वालीं छात्राओं के सेंटर दूसरी जगह पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed