{"_id":"56ec22cd4f1c1b50248b5009","slug":"tehsil-bar-association-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को वोट डाले गए। ओमवीर यादव ने 114 मत पाकर महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने अजय पांडे को हराया। उन्हें कुल 95 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए बिजेंद्र यादव को 109 और अनिल सिंह को 100 वोट मिले। बिजेंद्र यादव को विजेता घोषित किया गया। इससे पूर्व खुटार के गांव तुलापुर निवासी हरेंद्र शुक्ला तहसील बार संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। इनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रामचंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष अब्दुल कयूम खान, दशरथ वर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर त्रिवेदी, संयुक्त मंत्री प्रेमशंकर वर्मा, अनूप वर्मा और गवर्निंग बाडी के लिए सतीश कुमार पाल निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। चुनाव अधिकारी अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुआ। उनके सहयोगी मुरारीलाल और रनवीर रहे।
विज्ञापन