फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   teenager found dead in bahgul

बहगुल नदी में डूबने  से किशोरी की मौत 

Thu, 08 Sep 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 08 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव पैना खेड़ा में बृहस्पतिवार को नदी से जल भरने गई किशोरी नदी में नहाते समय डूब गई। परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी का शव नदी में तलाश किया। बगैर पुलिस कार्रवाई के परिवार वालों ने किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बौरी निवासी रामसेवक की 12 वर्षीय बेटी कंचन सुबह पड़ोसी गांव पैना खेड़ा में बहगुल नदी से गांव के देवी थान पर चढ़ाने के लिए जल भरने गई थी। उसके साथ गांव की 10-12 अन्य लड़कियां भी थीं। जल भरने से पहले सभी लड़कियां नदी में नहाने लगीं। इसी बीच कंचन गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। साथ में नहा रही उसकी सहेलियां शोर मचाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कंचन के नदी में डूबने की खबर सुनकर उसके परिवार वाले नदी किनारे पहुंच गए। परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी के शव को तलाश किया। मृतका के पिता के मुताबिक कंचन गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। वह अपने छह भाई बहनों में सबसे छोटी थी। कंचन की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। गांव में गमगीन माहौल में किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed