फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenager drowning while bathing in Bahgul river with friends

सहेलियों संग बहगुल नदी में नहाते समय किशोरी की डूबने से मौत

Mon, 21 Sep 2020 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowning while bathing in Bahgul river with friends
जैतीपुर। बहगुल नदी में नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोरी डूब गई। घंटों तलाशी के बाद उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर निवासी संतोष की बेटी रूबी (14) रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे सहेलियों के साथ खेलते हुए बहगुल नदी की ओर चली गई। इसी दौरान रूबी और उसकी सहेलियां नदी में नहाने लगीं। नहाने के दौरान रूबी अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गई। उसे डूबते देख बाकी लड़कियां शोर मचाते हुए दौड़कर गांव पहुंचीं और हादसे की जानकारी परिवार वालों को दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण दौड़कर नदी किनारे पहुंचे। कुछ लोगों ने नदी में कूदकर रूबी की तलाश शुरू कर दी। घंटों की मशक्कत के बाद देर शाम कुछ दूरी पर रूबी का शव मिल गया। इसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों के मुताबिक रूबी के पिता संतोष की पांच साल पहले मौत हो गई थी। रूबी अपने छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। बेटी का शव देखकर मां मंजू बेसुध हो गई। मीरानपुर कटरा थानाध्यक्ष हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि देर शाम हादसे का पता लगने पर पुलिस को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed