फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenager dies in road accident in Nigohi

Shahjahanpur News: निगोही में हुए सड़क हादसे में किशोर की मौत

Thu, 20 Nov 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies in road accident in Nigohi
अमन कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। निगोही के जठियूरा गांव निवासी 17 वर्षीय बाइक सवार अमन कुमार की मंगलवार रात पतराजपुर तिराहा पर किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

रामबहोरे ने बताया कि बेटा अमन कुमार एक टेंट हाउस पर कैटरिंग का काम करता था। मंगलवार की शाम परिवार के सुमित व रवि के साथ एक शादी समारोह में गया था। बताया कि काम निपटाने के बाद वह बाइक से घर के लिए जा रहा था। रात करीब 11 बजे पतराजपुर के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से बेटा घायल हो गया।
जानकारी होने पर मौके पर गए। इसके बाद बेटे को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बेटा अमन दो भाइयों में बड़ा था। अमन ने हेलमेट नहीं लगाया था। निगोही थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ, पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

--
डीसीएम की टक्कर लगने से साइकिल सवार की जान गई



शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के बरनई नौगवां गांव निवासी साइकिल सवार 65 वर्षीय बहादुरलाल की दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जमुका दोराहा पर डीसीएम की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह मिल से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




धर्मवीर ने बताया कि पिता बहादुरलाल फ्लोर मिल में काम करते थे। मंगलवार की शाम करीब छह बजे पिता साइकिल से वापस घर आ रहे थे। जमुका दोराहा पर पहुंचते ही डीसीएम की टक्कर लगने से वह घायल हो गए। कटिया कम्मू गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर गए।




पुलिस की मदद से घायल बहादुरलाल को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। उन्होंने बताया कि डीसीएम चालक मौके से भाग गया। रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि सीसी कैमरे चेक कराए गए हैं। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

अमन कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अमन कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed