{"_id":"6ab033209b097d2c9a04889c","slug":"teenager-dies-after-consuming-poisonous-substance-amidst-a-romantic-affair-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-185256-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रेम-प्रसंग में जहरीला पदार्थ खाने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रेम-प्रसंग में जहरीला पदार्थ खाने से किशोर की मौत
विज्ञापन
गढि़या रंगीन में मृतकों के परिजनों से वार्ता करती पुलिस। स्रोत: वीडियो ग्रेब
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव सिमरा डभौरा निवासी विवेक कुशवाहा (17) ने रिश्तेदार युवती से प्रेम-प्रसंग के चलते छह दिन पहले कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर गढि़या रंगीन-फतेहगंज पूर्वी मार्ग पर तीन घंटे हंगामा कर जाम लगाया। पुलिस के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
परिजनों के अनुसार, रिश्तेदार युवती से विवेक का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती से किसी बात को लेकर कहासुनी होने से नाराज होकर उसने 14 सितंबर को सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। घरवाले उसे पीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इस पर घरवाले विवेक को बरेली ले गए और वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बावजूद वहां उसकी शनिवार को मौत हो गई। रविवार को परिजन ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन देकर दोपहर 12 बजे जाम खुलवाया।
विज्ञापन
मृतक के भाई नरसिंह ने रिश्तेदार युवती समेत पांच लोगों पर भाई को परेशान करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि युवती के घरवालों व रिश्तेदार ने उसे मानसिक रूप से परेशान करके आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि बरेली पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम करा दिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।