फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenage girl's body kept at home for 25 hours to press for harsher molestation charges and an arrest.

Shahjahanpur News: छेड़खानी की धाराएं बढ़वाने और गिरफ्तारी की मांग के लिए 25 घंटे तक घर में रखा किशोरी का शव

Mon, 20 Jul 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl's body kept at home for 25 hours to press for harsher molestation charges and an arrest.
खुटार। क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के फंदा लगाकर जान देने के मामले में चार लोगों पर छेड़खानी की धाराएं बढ़ाने और पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। सीओ के समझाने पर 25 घंटे बाद बमुश्किल परिजन माने और किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


किशोरी की मां ने 17 जुलाई की शाम लगभग सात बजे पुत्री का शव घर के कमरे में फंदे से लटका देखा था। शोर होने पर आसपास के कई लोग मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाया था। किशोरी की मां की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली थी। मां ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम पुत्री घर आई तो किसी से फोन पर बात कर रही थी और रो रही थी। बाद में जानकारी हुई कि पुत्री की गांव पिपरिया के दुर्गेश से बात हो रही थी। पुलिस ने किशोरी की मां की ओर से दुर्गेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

18 जुलाई की शाम पांच बजे पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया तो किशोरी के बहनोई ने अंतिम संस्कार कराने से इन्कार कर दिया। बहनोई का कहना था कि उनको जानकारी हुई है कि आरोपी दुर्गेश के साथ मौजूद चार लोगों ने उनकी साली से छेड़खानी की थी, जिस कारण साली ने आत्महत्या की है। उनकी मांग की कि रिपोर्ट में दुर्गेश के चार साथियों के नाम और छेड़खानी की धाराएं बढ़ाने पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। रविवार शाम चार बजे सीओ प्रवीण मलिक ने किशोरी के बहनोई से वार्ता कर प्रार्थनापत्र देने को कहा। सीओ ने आश्वासन दिया कि प्रार्थनापत्र की जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। इसके बाद शाम पांच बजे किशोरी का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि दुर्गेश के खिलाफ पूर्व से मामला दर्ज है। अन्य लोगों के खिलाफ दिए गए प्रार्थना पत्र के मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed