{"_id":"67d568f260581fd3610e5f11","slug":"teen-died-after-fell-on-barbed-wire-in-shahjahanpur-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खंभे से टकराकर कंटीले तारों पर किशोर, गर्दन कटने से मौत, होली के दिन हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खंभे से टकराकर कंटीले तारों पर किशोर, गर्दन कटने से मौत, होली के दिन हुआ हादसा
Sat, 15 Mar 2025 05:41 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Mar 2025 05:41 PM IST
सार
होली पर बाइक सवार किशोर रंग लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर कंटीले तारों पर गिर गई। जिससे किशोर की गर्दन कटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepic
विस्तार
शाहजहांपुर में होली पर कांट के कुर्रिया गांव के पास हुए हादसे में महाराजगंज के भरगदवा गांव निवासी 15 वर्षीय राजदेव की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजदेव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतक राजदेव कांट के लिलथरा गांव निवासी हरिओम का साला था। हरिओम ने बताया कि राजदेव करीब चार माह से उसके घर पर ही रह रहा था। यहीं रहकर काम में हाथ बंटाता था। हरिओम ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे राजदेव रंग लेने के लिए बाइक से घर से निकला था।
विज्ञापन
कुर्रियाकलां रोड पर उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई। इसके बाद साला पास के खेत में पशुओं से बचाने के लिए लगे कंटीले तारों पर गिर गया। इससे साले की गर्दन बुरी तरह कट गई।
विज्ञापन
वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहन सरस्वती का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। खबर सुन महाराजगंज से मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजन राजदेव के शव को देख बिलख पड़े।