{"_id":"67d571e31855d127d80a55bf","slug":"teen-body-found-hanging-from-a-tree-girlfriends-family-accused-of-murder-in-shahjahanpur-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोर का शव, प्रेमिका के परिवार पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोर का शव, प्रेमिका के परिवार पर हत्या का आरोप
Sat, 15 Mar 2025 05:56 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Mar 2025 05:56 PM IST
सार
तिलहर थाना क्षेत्र के हथगांव में शनिवार सुबह 15 साल के किशोर का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह घास काटने की बात कहकर घर से निकला था। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के हथगांव में शनिवार को सुबह पशुओं के लिए घास लेने को घर से निकले राजकुमार सक्सेना के 15 वर्षीय पुत्र सूरज उर्फ विनय का शव गांव के बाहर पेड़ पर संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग में उसके घरवालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को राजकुमार ने बताया कि पुत्र सूरज शनिवार की सुबह लगभग 9.30 बजे यह कहकर घर से निकला कि खेत पर घास काटने जा रहा है। करीब एक घंटे बाद गांव के बाहर कैमुआ नाला की ओर गए ग्रामीणों ने उसे एक पेड़ पर फंदे से लटका देखा। सूचना पाकर परिजन मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने फंदे पर लटके सूरज को नीचे उतारा, लेकिन उसकी तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
प्रेमिका के घरवालों ने दी थी धमकी
मृतक के भाई अजय ने बताया कि सूरज गांव की ही एक लड़की से फोन पर बात करता था। होली से पहले लड़की के परिजनों ने उसे फोन पर बात करते पकड़ लिया। इस बात को लेकर उन लोगों ने सूरज को जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम को डीजे पर डांस करते सूरज को लड़की से बात करते उसके घरवालों ने देखकर उसे जान से मार देने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि लड़की के घरवालों ने ही सूरज की हत्या कर उसका शव फंदे पर लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पिता समेत मां उर्मिला देवी, भाई संतोष व अजय और बहन रानी, पूजा ,मोनी, पिंकी व सोनी रो-रोकर बेहाल हो गए।