{"_id":"65d90248fa10b09ae70296a6","slug":"team-found-chaos-in-animal-birth-control-center-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-113899-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में टीम को मिली अव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में टीम को मिली अव्यवस्था
Sat, 24 Feb 2024 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से संचालित एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर ककरा में बंधियाकरण के बाद एक ही पिंजरे में
शाहजहांपुर। पीपल फॉर एनिमल्स की स्थानीय इकाई-2 के सदस्यों ने नगर निगम की ओर से संचालित एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर ककरा का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को तमाम अनियमितताएं मिलीं।
अध्यक्ष श्रीश दीक्षित और सचिव मयंक तिवारी ने बताया कि निरीक्षण के समय मॉनीटरिंग कमेटी का गठन नहीं पाया गया। साथ ही सेंटर पर गंदगी मिली। कुत्तों के बधियाकरण के बाद न मुंह पर मास्क न कॉलर गार्ड लगा मिला। ऑपरेशन के बाद उनके खाने की उचित व्यवस्था और पानी भी नहीं था। मौके पर कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे। बधियाकरण किए गए कुत्ते एक साथ नहीं होने चाहिए, लेकिन सभी एक ही पिंजरे में मिले। पिंजरों के ऊपर कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जिससे स्पष्ट हो सके कि उन्हें कहां से और कब पकड़ा है। टीम ने तत्काल व्यवस्था में सुधार का आग्रह नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज मिश्रा से किया। साथ ही एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया को सूचित किया गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसका संचालन एक निजी एजेंसी को दिया गया है। जल्द ही सुधार के निर्देश संबंधित एजेंसी को दिए जाएंगे।