{"_id":"6803f43e63a354100f0691aa","slug":"teachers-should-perform-their-duties-finance-minister-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-142018-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्तव्यों का पालन करें शिक्षक : वित्त मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्तव्यों का पालन करें शिक्षक : वित्त मंत्री
Sun, 20 Apr 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में शिक्षकों को सम्मानित करते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। स्रोत: शिक्षक संघ
शाहजहांपुर। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि बच्चे के भविष्य को बनाने की जिम्मेदारी शिक्षक की है। सभी से सवाल है कि वह अपने धर्म का कितना पालन कर रहे हैं? आलोचना पर जाने के बजाय अपने कर्तव्य का पालन करें। प्रत्येक व्यक्ति अपना कैरेक्टर रोल खुद लिखता है। इसलिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन शिक्षक को करना चाहिए।
वह उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में बोल रहे थे। मंत्री ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में वर्ष 2022 से 2025 के बीच सेवानिवृत्त हुए 150 परिषदीय शिक्षक-शिक्षिकाओं को धार्मिक ग्रंथ, अंगवस्त्र भेंटकर व माला पहनाकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि गुरु का स्थान सर्वोपरि होता है। वही हमारे उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। प्राथमिक शिक्षा हर व्यक्ति के जीवन की बुनियाद होती है और समाज में शिक्षक का स्थान आदरणीय हैं। इसलिए सभी शिक्षकों को अपना मूल्यांकन स्वयं करना चाहिए।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि शिक्षक नेता संजय सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है और अब ये विद्यालय निजी स्कूलों को भी टक्कर दे रहे हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने कहा कि समाज सदैव शिक्षक का सम्मान करता है। सभी शिक्षकों को अपने दायित्वों का निर्वाहन पूर्ण निष्ठा व लगन से करना चाहिए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर शुभारंभ किया। ददरौल विकास खंड के बच्चों ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना कर संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत की। जिला मंत्री देवेश वाजपेयी ने कार्यक्रम का संचालन किया। वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक अरुण कुमार, प्रांतीय संगठन मंत्री अर्चना तिवारी, जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्र, कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, यशपाल सिंह, नवेंदु मिश्रा, नितिन मिश्रा, सरताज अली आदि मौजूद रहे।