{"_id":"69df833a145cc6fc64094348","slug":"teachers-assigned-census-duty-school-locked-up-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-170689-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शिक्षकों की जनगणना में लगा दी ड्यूटी, स्कूल में लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शिक्षकों की जनगणना में लगा दी ड्यूटी, स्कूल में लटका ताला
विज्ञापन
कांट का प्राथमिक स्कूल। स्रोत: जागरूक पाठक
ग्रामीणों ने वीडियो बनाने के साथ ही बीईओ को सूचना दी, तब दूसरे स्कूल से शिक्षक को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कांट। ब्लॉक के ग्राम पंचायत कहार गौटिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह दस बजे तक ताला पड़ा रहा। स्कूल नहीं खुलने पर बच्चे शिक्षक का इंतजार करते रहे। इस बीच ग्रामीणों ने बीईओ से शिकायत की। तब दूसरे स्कूल से शिक्षक को भेजकर ताला खुलवाया गया। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला गया है, जो अब वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय अक्सर बंद रहता है। बच्चों की नियमित रूप से पढ़ाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीण शादाब खान ने बताया कि बुधवार सुबह दस बजे तक स्कूल ताला लगा रहने से बच्चे परेशान रहे। आए दिन बच्चों को बिना पढ़ाई कराए लौटा दिया जाता है। इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि शिक्षक की ड्यूटी जनगणना में लगी है। जानकारी में आने पर दूसरे स्कूल से शिक्षक को भेजा गया था।