{"_id":"61e41b0dbaf8a11a253589d2","slug":"teacher-eligibility-test-will-be-held-on-23-january-at-29-centers-shahjahanpur-news-bly472678131","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 केंद्रों पर 23 जनवरी को होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 केंद्रों पर 23 जनवरी को होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जनवरी को होगी। इसके लिए 29 केंद्र बनाए हैं। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही हैं। पहली पाली में प्राइमरी और दूसरी पाली में अपर प्राइमरी के लिए परीक्षा होगी। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर एक अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया जाएगा। साथ ही शिक्षा विभाग की ओर से पर्यवेक्षक भी तैनात रहेगा।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पर्यवेक्षक पूरे समय केंद्र पर मौजूद रहेंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्रों की सूची भी फाइनल कर दी गई है। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को भी सूचना दे दी गई कि उनके स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को भी कह दिया गया है। परीक्षा के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जिले के बाहर के भी अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए जिले में आएंगे।
डीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की कठिनाई न हो। बता दें कि पहले 26 नवंबर को परीक्षा को कराया जाना था। परीक्षा शुरू होते ही पर्चा आउट हो जाने के कारण परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। अब दूसरी बार परीक्षा कराई जा रही है।