फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teacher eligibility test will be held on 23 January at 29 centers

29 केंद्रों पर 23 जनवरी को होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Sun, 16 Jan 2022 06:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Teacher eligibility test will be held on 23 January at 29 centers
शाहजहांपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जनवरी को होगी। इसके लिए 29 केंद्र बनाए हैं। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही हैं। पहली पाली में प्राइमरी और दूसरी पाली में अपर प्राइमरी के लिए परीक्षा होगी। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर एक अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया जाएगा। साथ ही शिक्षा विभाग की ओर से पर्यवेक्षक भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन

स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पर्यवेक्षक पूरे समय केंद्र पर मौजूद रहेंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्रों की सूची भी फाइनल कर दी गई है। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को भी सूचना दे दी गई कि उनके स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को भी कह दिया गया है। परीक्षा के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जिले के बाहर के भी अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए जिले में आएंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की कठिनाई न हो। बता दें कि पहले 26 नवंबर को परीक्षा को कराया जाना था। परीक्षा शुरू होते ही पर्चा आउट हो जाने के कारण परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। अब दूसरी बार परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed