फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teacher brutally beats children in Composite School Kila in Shahjahanpur

बेरहम टीचर: गेंद लगने पर आगबबूला हुई मैडम, जिसे पाया... उसे बेरहमी से पीटा; बच्ची बोली-पापा के सामने गला दबाया

Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
सार

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती बच्चे घटना के बाद काफी सहम गए हैं। बातचीत के दौरान उनके चेहरे से दहशत साफ झलक रही थी। छात्रों के मुताबिक, पूर्व में भी शिक्षिका पूर्णिमा रस्तोगी द्वारा स्कूल में मारपीट की जा चुकी है। इस वजह से वे उनसे डरते हैं। 

विज्ञापन
Teacher brutally beats children in Composite School Kila in Shahjahanpur
शिक्षिका ने बच्चों को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में कंपोजिट विद्यालय किला में सोमवार दोपहर क्रिकेट खेल रहे बच्चों की गेंद लगने से नाराज सहायक अध्यापिका पूर्णिमा रस्तोगी ने डंडे से कई बच्चों को बेरहमी से पीट दिया। इसमें पांच बच्चों को ज्यादा चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, यह जानकारी जब अभिभावकों को हुई तो कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


पुलिस शिक्षिका को थाने ले आई। शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षिका को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है। शहर के किला कंपोजिट विद्यालय में 403 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तब्बसुम हयात इस वक्त मेडिकल लीव पर हैं। इस कारण उनका कार्यभार सहायक अध्यापिका पूर्णिमा रस्तोगी संभाल रही थीं। 
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे स्कूल में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। बताते हैं कि इस दौरान गेंद पूर्णिमा के सिर पर लग गई जिससे वह भड़क गईं। आरोप है कि शिक्षिका ने कक्षा छह के आरिश, शबनम और मोहम्मद सुबहान, कक्षा सात के अरहान, असरा, शुएब, रमजा, अफजाल और कक्षा आठ की अरीबा और राइना को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिटाई से बच्चे दर्द के कारण रोने लगे। अभिभावकों को सूचना मिली तो वह स्कूल पहुंच गए। उन्होंने शिक्षिका से आपत्ति जताई। इस पर शिक्षिका की अभिभावकों से भी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस और बीएसए रणवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। 

बताते हैं कि नोकझोंक के दौरान शिक्षिका पूर्णिमा बेहोश हो गईं। इसके बाद पुलिस उन्हें चौक कोतवाली ले आई। बीएसए ने पुलिस की उपस्थिति में पीड़ित बच्चों के बयान दर्ज किए। इसके बाद उन्हें अस्पताल भिजवाने की कवायद शुरू की। वहीं, अभिभावकों ने केरूगंज से राजघाट चौकी की ओर जाने वाले रास्ते को जाम कर दिया। 

 

पिटाई से बेसुध छात्र-छात्राओं को रोड पर लिटाकर प्रदर्शन कर शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब 30 मिनट के बाद जाम खुलवाया। मामले में अभिभावकों की ओर से तहरीर दी गई है।
 

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी

बच्चों को सिर पर लगी चोट, हाथ-पैर में आई सूजन
सहायक अध्यापिका पूर्णिमा रस्तोगी की पिटाई से बच्चों के हाथ-पैर और पीठ पर काफी चोट आई है। किसी के सिर में चोट लगी है। हाथ-पैर में सूजन और दर्द से बच्चे कराहते रहे। उनका राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में उपचार किया गया। इसके साथ ही सभी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।

पापा के सामने शिक्षिका ने दबाया गला
गेंद शिक्षिका के लगी या नहीं, यह नहीं पता। वह अचानक से सबको मारने लगीं। लड़कियों को भी नहीं छोड़ा। सिर पर डंडा मारा जब पापा स्कूल पहुंचे तो उनके सामने शिक्षिका ने मेरा गला भी दबा दिया।- रमशा, छात्रा
 

बच्चे बोले-मैडम ने जिसे पाया, उसे बेरहमी से पीटा
छात्रों के मुताबिक, पूर्व में भी शिक्षिका पूर्णिमा रस्तोगी द्वारा स्कूल में मारपीट की जा चुकी है। इस वजह से वे उनसे डरते हैं। सोमवार को गेंद लगने के बाद नाराज पूर्णिमा रस्तोगी ने छात्र-छात्राओं को पीटना शुरू कर दिया। जिसे जहां पाया, उसे वहां पीटती चली गईं। पिटाई से बच्चे बेसुध तक हो गए।

सहायक अध्यापिका पूर्णिमा की हरकत ठीक नहीं थी। उन्हें निलंबित कर बीआरसी ददरौल से संबद्ध कर दिया गया है। मुख्यालय के खंड शिक्षा अधिकारी एसके मौर्य और नगर शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।- रणवीर सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed