फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Target to plant 55 lakh saplings, all departments should plant on time

Shahjahanpur News: 55 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, समय पर रोपण करें सभी विभाग

Thu, 15 Jun 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 15 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Target to plant 55 lakh saplings, all departments should plant on time
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2023-24 के लिए वृक्षारोपण महाभियान के संबंध में बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने सभी विभागों का लक्ष्य निर्धारित करते हुए निर्देश दिए कि समय से पौधरोपण कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी विभाग लक्ष्य के अनुसार गड्ढे खुदवा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में रेलवे विभाग एवं रक्षा विभाग से किसी अधिकारी के न आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जवाब तलब करने के निर्देश दिए। कहा, गोआश्रय स्थलों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कराकर उनकी सुरक्षा की जाए। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों, परिषदीय विद्यालयों, औद्योगिक क्षेत्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों , हेल्थ एवं वेलनेस केंद्रों आदि का प्राथमिकता के आधार पर चयन कर पौधरोपण कराया जाए।
विज्ञापन

डीएफओ प्रखर गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए जिले को कुल 54,91,090 पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है। इसमें 14,01000 पौधे वन विभाग रोपेगा। 40,90090 पौधे रोपित करने का अन्य विभागों को लक्ष्य दिया गया है। पौधरोपण एक जुलाई से शुरू होना प्रस्तावित है। इस दौरान आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, डीपीआरओ घनश्याम सागर, सीवीओ डॉ. जय प्रकाश, डीएचओ राघवेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी सतीश चंद्र पाठक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed