{"_id":"69ff88c41ce707577d0dd584","slug":"take-strict-action-against-those-placing-goods-outside-shops-finance-minister-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-172849-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के बाहर सामान रखने वालों के खिलाफ बरतें सख्ती : वित्त मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के बाहर सामान रखने वालों के खिलाफ बरतें सख्ती : वित्त मंत्री
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विकास भवन सभागार में शनिवार शाम आयोजित बैठक में निर्देश दिए कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर जुर्माना लगाया जाए और इसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि दुकान की सीमा के बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ठेले वालों को हटाकर वेंडिंग जोन में भेजा जाए।
मंत्री ने निर्देश दिए कि शहर की व्यवस्था को सुधारने के लिए पहले सभासदों, व्यापार मंडल एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारी के साथ बैठक कर ली जाए। नगर निगम के पांच-छह प्रमुख मार्गों को चयनित कर उन पर यातायात व्यवस्था सुधारना सुनिश्चित करें। सड़कों पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों का चालान करने से पहले एनाउंसमेंट अवश्य कराया जाए।
घंटाघर, केरूगंज और बस अड्डे पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाए। सुरेश कुमार खन्ना ने एआरएम को बाहर जाने वाली बसों का संचालन नए सेटेलाइट बस अड्डे से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सीओ सिटी एवं सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि शहर के नर्सिंग होम एवं बरातघर स्वामियों के साथ बैठक कर तीन महीनों में वाहन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कहा जाए। इस दौरान एसपी सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी आदि अधिकारी मौजूद रहे।