फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Syus workers removed the bike rally in town

सयुस कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाली बाइक रैली

Mon, 01 Jun 2015 11:28 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 01 Jun 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Syus workers removed the bike rally in town
सपा के युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को शहर में बाइक रैली निकाली। बिजलीपुरा स्थित पार्टी कार्यालय से सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करके पार्टी कार्यालय पहुंची जहां पदाधिकारियों ने बैठक करके कार्यकर्ताओं से युवाओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

रैली पार्टी कार्यालय से जेल रोड, कचहरी चौराहा, ओवरब्रिज, टाउनहाल, लाल इमली चौराहा, घंटाघर, केरूगंज होकर रोजा पहुंची। वहां से रैली में शामिल कार्यकर्ता जोशीली नारेबाजी करते हुए जमुका दोराहा और हथौड़ा चौराहा हेकर वापस पार्टी कार्यालय पहुंचे। रास्ते में सयुस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर युवाओं से संपर्क साधा और उन्हें सपा की नीतियों से अवगत कराकर पार्टी से जुड़ने का आग्रह किया।
विज्ञापन

कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष तनवीर खां, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद रिजवान अहमद, सयुस के जिलाध्यक्ष इम्तियाज मंसूरी आदि ने मिशन-2017 को कामयाब बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से संगठन के हित में सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि आज की गई मेहनत दो साल बाद होने वाले चुनाव में बहुत काम आएगी। रैली में अजय नारायण यादव, पवन शंखधार, सरताज अहमद, रामनिवास यादव, शिवकुमार, मुकेश शर्मा, ब्रजमोहन यादव, रामरूप यादव, महावीर यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed