फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   suspicious death

संदिग्ध हालात में मुंहबोली बहन के घर में गोली लगने से मौत

Sun, 24 Jan 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
suspicious death
शाहजहांपुर। सदर बाजार क्षेत्र के एमनजई मोहल्ले में मुंहबोली बहन के घर एक व्यक्ति का संदिग्ध हालात में गोली लगा शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। व्यक्ति की कनपटी पर गोली लगी थी और तमंचा उसके हाथ में था। पुलिस प्रथम दृष्टया खुदकुशी की बात कह रही है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में शहीदों वाली मस्जिद के पास साधना पत्नी दिवंगत रविकांत मिश्रा अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। हरदोई के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के गांव सरोवर का रहने वाला अविवाहित मुंहबोला भाई सूर्यप्रकाश दीक्षित (50) काफी सालों से उनके पास रहा था। साधना भी मूलरूप से उसी गांव की रहने वाली हैं। हादसे के बारे में साधना कुछ नहीं बता पा रही हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर साधना के बहनोई पुनीत मिश्रा ने बताया कि सूर्यप्रकाश दीक्षित दो साल पहले कहीं चला गया था। शुक्रवार को वह साधना के घर आया था। रात में तकरीबन 12 बजे सूर्यप्रकाश के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। फायर की आवाज सुनकर साधना पहुंची तो सूर्यप्रकाश मृत अवस्था में मिला। उसकी दायीं कनपटी से खून बह रहा था और हाथ में तमंचा था। साधना ने डायल 112 को फोन कर जानकारी दी। साधना ने उन्हें भी फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर सदर बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवाया। इंस्पेक्टर सदर अशोक पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही मालूम पड़ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed