फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Suspected of rape, handed over to family without medical treatment

Shahjahanpur News: दुष्कर्म की आशंका, बिना मेडिकल कराए परिजनों को सौंपा

Sun, 03 Dec 2023 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 03 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Suspected of rape, handed over to family without medical treatment
शाहजहांपुर। दुष्कर्म की आशंका के बावजूद बंडा थाने की पुलिस ने न तो लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया और न ही विधिक कार्रवाई की। पुलिस ने चाइल्ड लाइन से लेकर उसके रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर 29 नवंबर को सूचना दी गई थी कि एक मानसिक मंदित लड़की बंडा में घूम रही है। चाइल्ड लाइन के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर विनय शर्मा बंडा थाने पहुंचे और उसे लेकर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले आए। उनके साथ बंडा थाने की कांस्टेबल हिमानी गौतम भी थीं। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने लड़की की उम्र तकरीबन 13 वर्ष होने की बात कही। 30 नवंबर को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के लिए महिला आरक्षी की देखरेख में चाइल्ड लाइन में रखा गया। रात में लड़की के पेट में दर्द होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। महिला डॉक्टर ने उसके आंतरिक अंगों की जांच कर दुष्कर्म की आशंका जताई। उन्होंने कानूनी प्रक्रिया के कारण एफआईआर दर्ज होने से पहले दवा देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद लड़की को वन स्टॉप सेंटर लाकर बंडा थाना प्रभारी राकेश मौर्य को जानकारी दी। थाना प्रभारी चाइल्ड लाइन/ वन स्टॉप सेंटर आए और कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे साथ ले गए। उन्होंने बताया कि लड़की को बंडा में रहने वाले रिश्तेदारों के सुपुर्द किया गया है। उसके भाई को आधार कार्ड लेकर बुलाया गया है। उसके आने के बाद उम्र को लेकर स्थिति साफ होगी। अगर लड़की नाबालिग निकलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बलिया की रहने वाली है लड़की

बताया जा रहा है कि लड़की बलिया की रहने वाली है। बंडा क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति उसके बालिग होने और उसकी पत्नी होने का दावा कर रहा है। पहले लड़की को उसके कथित पति को सौंप देने की बात सामने आई थी मगर बाद में पुलिस ने इन्कार कर दिया। पुलिस के मुताबिक लड़की को उसके रिश्तेदारों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में है। अगर दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed