{"_id":"5e274e7e8ebc3e4add5fe0a8","slug":"suspected-death-shahjahanpur-news-bly3929526199","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलान। क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर में घर के बाहर इंटरलॉकिंग रोड पर बच्चों के साथ खेल रही किशोरी की इंटरलॉकिंग रोड पर गिरने के बाद मौत हो गई। पिता ने गांव के दो लोगों पर बेटी की सड़क पर पटक-पटक कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
लक्ष्मणपुर निवासी श्रीपाल की 14 वर्षीय पुत्री माधुरी मंगलवार को घर के बाहर इंटरलॉकिंग रोड पर बच्चों के साथ खेल रही थी। उसके साथ मोहल्ले के कई अन्य बच्चे भी थे। उसी समय उसे धक्का लग गया और मुंह के बल रोड पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलान लाया गया। वहां केंद्र प्रभारी डॉ. आरेंद्र यादव ने मृत घोषित कर दिया। किशोरी के पिता श्रीपाल ने गांव के दो लोगों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। माधुरी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. आरेंद्र यादव ने बताया की किशोरी के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। पुलिस को सूचना दे दी गई है। संवाद