फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sunshine gave some relief from cold, fog will bother you in the morning and evening

Shahjahanpur News: धूप ने दी ठंड से कुछ राहत, सुबह-शाम कोहरा करेगा परेशान

Tue, 30 Jan 2024 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Sunshine gave some relief from cold, fog will bother you in the morning and evening
शाहजहांपुर। धूप निकलने से सोमवार को अधिकतम तापमान में आठ डिग्री का उछाल आया। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य स्तर पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। सुबह और शाम कोहरा घना रहेगा।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जनवरी के आखिरी सप्ताह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य श्रेणी में पहुंचा है। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में आठ डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को भी धूप निकलने से तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन कोहरा का असर सुबह-शाम बना रहेगा। बुधवार से मौसम खुलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed