फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sunderkand recitation took place at various places on Hanuman Jayanti

Shahjahanpur News: हनुमान जयंती पर जगह-जगह हुआ सुंदरकांड पाठ

Wed, 24 Apr 2024 04:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 24 Apr 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Sunderkand recitation took place at various places on Hanuman Jayanti
केरुगंज ​स्थित अग्रसेन भवन पर श्री बालाजी महाराज जन्मोत्सव समारोह में हुए हवन में शामिल भक्त। स
शाहजहांपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अनन्य भक्त और सभी कष्टों को हरने वाले बजरंग बली का जन्मोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, हनुमत धाम, पंचमुखी हनुमान मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर आदि पर बजरंग बली के दर्शन और पूजन को भक्तों की भीड़ उमड़ी। उन्होंने दर्शन व पूजन के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। मंदिरों में हनुमानजी का विशेष श्रृंगार और आरती की गई।
कचहरी स्थित राजीव सभागार में अधिवक्ताओं ने सुंदरकांड पाठ किया। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के क्षेत्रीय गोसेवा प्रमुख व वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार सक्सेना व अधिवक्ता राजेश अवस्थी के नेतृत्व में अधिवक्ता मंगलवार को राजीव सभागार में एकत्रित हुए। इसके बाद विधिवत पूजन के बाद सुंदरकांड पाठ किया। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। सुंदरकांड में सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, वरिष्ठ व जूनियर अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

-----
अखंड पाठ का समापन, पूर्णाहुति के बाद हुआ भंडारा

- विसरात रोड स्थित हनुमतधाम पर सोमवार से चले रहे श्रीरामचरित मानस पाठ का समापन हुआ। इसके बाद हवन पूजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। फिर हनुमतधाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, चंद्रशेखर खन्ना धीरू की देखरेख में भंडारा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केरूगंज स्थित अग्रसेन भवन में श्री मेहंदीपुर बाला जी सेवा समिति की ओर से श्री बाला जी महाराज के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का श्री हनुमान महायज्ञ व पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। इसके बाद भंडरा कराया गया। इसी तरह से छोटे चौक स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के सामने प्राचीन सफेद हनुमान मंदिर पर भंडारा हुआ। सुचित सेठ ने बताया कि प्राचीन सफेद हनुमान मंदिर 18वीं शताब्दी में बना था। इस मौके पर मंदिर व्यवस्थापक मुदित सेठ, पुजारी पवन मिश्रा, अंकुर सेठ, बालकिशन रोहरा, संजय कपूर, सुधीर कपूर, शोभित खन्ना, आयुष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
स्टेशन रोड स्थित बाबा खड़ेश्वरी हनुमान मंदिर पर पूजन-अर्चन के बाद भंडारा कराया गया, जिसमें अरविंद सक्सेना, सुमित मित्रा, सचिन सक्सेना, दिव्यांश सक्सेना, विशु सक्सेना, संकल्प मिश्रा आदि का सहयोग रहा।
----------------------

बजरंगबली को लगाया सवा क्विंटल लड्डू का भोग



तिलहर। श्री हनुमान जयंती पर नगर व ग्रामीण अंचलों में मंदिरों व घरों में भक्तों ने धार्मिक अनुष्ठान कर हनुमान जी को भोग अर्पण किए। वंशी वाले मंदिर में सवा क्विंटल बूंदी लड्डू का भोग अर्पण कर प्रसाद वितरण किया गया। हाईवे पर कछियानी स्थित श्री हनुमान मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। इस मौके पर कई लोगों ने भंडारों का भी आयोजन किया।
नगर सराफा बाजार से ममतेश गुप्ता व सहयोगियों की ओर से पं. अयोध्या प्रसाद शास्त्री के सानिध्य में सवा क्विंटल बूंदी के लड्डू तैयार कर हनुमान जी की झांकी निकाली गई। लड्डू का वंशी वाले मंदिर में हनुमान जी को भोग अर्पण किया गया। इस दौरान ममतेश गुप्ता, मयंक गुप्ता, अशोक रस्तोगी, अशोक ठेकेदार, प्रदीप गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, गीता रस्तोगी, सोनम गुप्ता सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मुस्तफाबाद में संजीव गुप्ता व प्रदीप गुप्ता ने सपरिवार हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

केरुगंज स्थित अग्रसेन भवन पर श्री बालाजी महाराज जन्मोत्सव समारोह में हुए हवन में शामिल भक्त। स

केरुगंज स्थित अग्रसेन भवन पर श्री बालाजी महाराज जन्मोत्सव समारोह में हुए हवन में शामिल भक्त। स

केरुगंज स्थित अग्रसेन भवन पर श्री बालाजी महाराज जन्मोत्सव समारोह में हुए हवन में शामिल भक्त। स

केरुगंज स्थित अग्रसेन भवन पर श्री बालाजी महाराज जन्मोत्सव समारोह में हुए हवन में शामिल भक्त। स

केरुगंज स्थित अग्रसेन भवन पर श्री बालाजी महाराज जन्मोत्सव समारोह में हुए हवन में शामिल भक्त। स

केरुगंज स्थित अग्रसेन भवन पर श्री बालाजी महाराज जन्मोत्सव समारोह में हुए हवन में शामिल भक्त। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed