फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sunbul and Sania increase skyrocketed little hand

सुंबुल और सानिया ने आसमान छूने को बढ़ाए नन्हें हाथ

Thu, 21 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sunbul and Sania increase skyrocketed little hand
सुंबुल और सानिया ने आसमान छूने को बढ़ाए नन्हें हाथ
मनुष्य को भाग्य की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए, यह किसी भी उम्र में अपना जलवा दिखा सकता है। अब शहर निवासी एक परिवार की उन दो बच्चियों को ही लें, जिन्होंने महज आठ और 12 साल की उम्र में आसमान छूने के लिए हाथ बढ़ा दिए हैं। खास बात यह है कि ये बच्चियां सगी बहनें हैं और छोटे परदे के सबसे चर्चित धारावाहिकों बालिका वधू, जोधा अकबर, बालवीर, मन में विश्वास है, शपथ, सुमित संभाल लेगा, भक्ति में शक्ति आदि में काम कर अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। अब इनको वारिस सीरियल में भी देखा जा सकेगा। शहर के मोहल्ला बाडूजई निवासी तौकीर हसन खां की आठ वर्षीय बेटी सानिया ने जोधा अकबर धारावाहिक में अनार कली, बालिका वधू में झूमर, सुमित संभाल लेगा में आलिया, शपथ में अनुष्का का किरदार निभा चुकी है। इसी तरह बारह वर्षीय सुंबुल ने गंगा सीरियल में नेहा, जोधा अकबर में महताब का किरदार निभाया है। सुमित संभाल लेगा सीरियल में सानिया सुमित की बेटी आलिया का किरदार निभा रही है। दोनों बहनें सोनी पर प्रसारित होने वाले सीरियल मन में विश्वास है में भी काम कर रही हैं। इस्लामिया इंटर कॉलेज के शिक्षक अब्दुल वदूद खां बताते हैं कि उनके भांजे तौकीर हसन खां यानी बहन अनीस बानो और बहनोई मतलूब हसन की पोती हैं सुंबुल और सानिया। चूंकि तौकीर को शुरू से ही डांस और एक्टिंग का शौक था, इसलिए वह नई दिल्ली में शिफ्ट हो गए। वहां से मुंबई चले गए। उनके बहनोई मतलूब हसन ओसीएफ में कर्मचारी थे। दोनों बच्चों की अम्मी हुमा से उनके वालिद तौकीर हसन का तलाक हो चुका है, इसलिए बच्चों की परवरिश तौकीर हसन ने ही की है। तौकीर हसन से मुंबई से अमर उजाला को बताया कि सुंबुल और सानिया का नया धारावाहिक जल्द प्रसारित होने वाला है। इसमें दोनों सगी बहनों का ही किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed