फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   suicide student

फंदे से लटका मिला कक्षा छह के छात्र का शव

Sat, 30 Oct 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
suicide student
शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव ग्राम पंचायत कटका के गांव बहादुरपुर में शुक्रवार दोपहर कक्षा छह के छात्र का फंदे से लटका शव मिला। मामला पुलिस की जानकारी में नहीं है। बताया जा रहा है कि छात्र मां द्वारा पढ़ाई न करने की शिकायत शिक्षक से करने से नाराज था।
विज्ञापन

गांव के छविराम का करीब 13 वर्षीय बेटा अनिकेश उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। अनिकेश अक्सर कई दिन स्कूल न जाकर बच्चों के साथ खेलता रहता है। यह बात पता लगने पर शुक्रवार को अनिकेश की मां ने बेटे को डांटा और उसे साथ स्कूल लेकर गई। स्कूल में मौजूद शिक्षक से शिकायत करते हुए उसके साथ सख्ती बरतने को कहा।
विज्ञापन

बताते है कि स्कूल टाइम के बाद अनिकेश घर आया और बस्ता रखने के बाद बिना किसी से कुछ कहे घर से निकल गया। दोपहर करीब ढाई बजे गांव के कुछ लोगों ने अनिकेश का शव गांव से बाहर एक पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता देखा। इसकी सूचना घरवालों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोते बिलखते मौके पर पहुंचे घरवालों ने शव पेड़ से नीचे उतारा। देर रात तक परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। शव का अंतिम संस्कार नहीं किया था। थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है। अनिकेश के एक छोटा भाई तथा एक बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed