फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   suger mil

इलाज के अभाव में पूर्व मिल कर्मी की हालत बिगड़ी

Sat, 03 Jan 2015 12:28 AM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Sat, 03 Jan 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
suger mil
बकाया वेतन और अन्य देयकों का भुगतान नहीं होने के चलते पुवायां की किसान सहकारी चीनी मिल के पूर्वकर्मी खुटार के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी मथुरा प्रसाद त्रिपाठी का इलाज नहीं हो पा रहा है। उनका परिवार भी भुखमरी के कगार पर जा पहुंचा है।
विज्ञापन

श्री त्रिपाठी भी चीनी मिल के उन तमाम पूर्वकर्मियों में शामिल हैं जिनको चीनी मिल से वीआरएस तो दे दिया गया है, लेकिन उनके 16 माह के बकाया वेतन, बैठकीय भत्ता, पीएफ आदि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मिल के कई पूर्वकर्मी तो बकाया राशि नहीं मिलने के कारण इलाज के अभाव में काल कवलित तक हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी सरकार और चीनी मिल संघ चुप्पी साधे बैठा है। मथुरा प्रसाद लगभग दो माह पूर्व बंदरों के हमले में गंभीर घायल हो गए थे। तबसे वह चारपाई पर पड़े हुए हैं। रुपये नहीं होने के कारण उनका इलाज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

परिवार के मुखिया के चारपाई पकड़ लेने से पूरा परिवार परेशान है। घर में राशन आदि तक नहीं है। श्री त्रिपाठी तमाम बार बकाया वेतन आदि दिलाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक सुरेश खन्ना ने कर्मचारियों के बकाए के मामले में विधानसभा में प्रश्न उठाया था तो सरकार ने पूर्वकर्मियों का 17 करोड़ रुपया बकाया माना, लेकिन यह राशि कब दी जाएगी इसका उल्लेख नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश और सर्दी के बाद भी अनशन पर डटे हैं पूर्वकर्मी
पुवायां। किसान सहकारी चीनी मिल पर बकाया देयकों का भुगतान दिलाने की मांग को लेकर चीनी मिल के पूर्व कर्मचारी भीषण सर्दी और बारिश के बावजूद 149वें दिन से अनशन पर डटे हैं।

गौरतलब है कि पुवायां की किसान सहकारी चीनी मिल के पूर्वकर्मी बैठकीय भत्ता, 16 माह के वेतन, पीएफ सहित कई देयकों का भुगतान करने को लेकर मिल गेट पर चार सितंबर से क्रमिक अनशन कर रहे हैं। पूर्वकर्मियों का कहना है कि बकाया राशि नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed