फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   EV charging machines installed at the Roadways and Satellite bus terminals.

Shahjahanpur News: रोडवेज व सेटेलाइट बस अड्डे पर लगाईं ईवी चार्जिंग मशीनें

Mon, 24 Aug 2026 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
EV charging machines installed at the Roadways and Satellite bus terminals.
शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर लगी ईवी चार्जिंग मशीन। संवाद
शाहजहांपुर। रोडवेज और सेटेलाइट बस अड्डे पर इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करने के लिए ईवी चार्जिंग मशीनें लगा दी गई हैं। कार एक से डेढ़ घंटे में चार्ज होगी। महीने के अंत तक इसे शुरू कराने की तैयारी है। हालांकि, अभी चार्जिंग के रेट सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग धीरे-धीरे बढ़ रहा है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते खर्च के बीच लोग इलेक्ट्रिक कारों और दोपहिया वाहनों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। अब तक जिले में सार्वजनिक स्थानों पर चार्जिंग की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से इलेक्ट्रिक कार मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

ऐसे में रोडवेज और सेटेलाइट बस अड्डे जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर चार्जिंग मशीनों लगाई गईं हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि दोनों स्थानों पर मशीनों की स्थापना का काम पूरा हो चुका है और अब इनके संचालन की तैयारी चल रही है। ई-कार को चार्ज करने के लिए यूनिट भरने पर ऑनलाइन व ऑफलाइन भुगतान की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन में दो चार्जिंग प्वाइंट लगाए गए हैं, जिससे एक समय में दो इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज किया जा सकेगा। सामान्य स्थिति में इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को करीब एक से डेढ़ घंटे में पर्याप्त रूप से चार्ज किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed