फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Floodwaters reached villages from the state highway.

Shahjahanpur News: स्टेट हाईवे से गांवों तक पहुंची बाढ़

Mon, 24 Aug 2026 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Floodwaters reached villages from the state highway.
जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे पर बह रहे पानी से गुजरता बाइक चालक। संवाद
मिर्जापुर/परौर (शाहजहांपुर)। गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने से तटवर्ती खादर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। निचले इलाकों में तीसरी बार पानी पहुंचने लगा है। जलालाबाद-शमसाबाद स्टेट हाईवे पर करीब एक फुट पानी चल रहा है, जबकि चौरा-बसोला नगला और पैलानी उत्तर को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर भी दो फुट तक पानी भर गया है। पैलानी गांव के कई घरों में भी पानी पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार, भैंसार बांध ढाई घाट पर गंगा खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी। पहाड़ों पर बारिश के कारण नरौरा बैराज से रविवार सुबह 1,28,716 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके करीब 36 घंटे में भैंसार बांध पहुंचने की संभावना है। ऐसे में जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

गंगा में पानी बढ़ने से तटवर्ती खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों को मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था में भी परेशानी हो रही है। आजाद नगर और इस्लामनगर के ग्रामीणों ने बताया कि पानी गांवों की ओर बढ़ रहा है। उधर, रामगंगा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। डिबरी घाट पर रविवार को नदी खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर नीचे रही, जबकि शनिवार को यह 99 सेंटीमीटर नीचे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से परौर क्षेत्र के के मजरा नारायण नगर पश्चिमी, मोहनपुर और बिचपुरी गांवों में कटान का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार, इन गांवों की करीब 60 प्रतिशत जमीन पहले ही नदी में समा चुकी है।

--
गंगा के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। बाढ़ चौकियों पर अलर्ट जारी है और राजस्व विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर रही हैं। ग्रामीणों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

- अभिषेक कुमार, एसडीएम कलान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed