फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   suger cane farmer

गन्ना किसानों के भुगतान में चीनी मिलें लाईं तेजी

Thu, 08 Jan 2015 12:02 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 08 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
suger cane  farmer
जिला प्रशासन के प्रयासों की वजह से चीनी मिलों ने किसानों को गन्ना मूल्यों का भुगतान करना शुरू कर दिया है। इससे गन्ना किसानों को राहत मिलने लगी है, बावजूद इसके अभी भी गन्ना किसानों के करोड़ों रुपये चीनी मिलों पर बकाया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बावजूद गन्ना किसानों के करोड़ों रुपये देने में चीनी मिलें ध्यान नहीं दे रहीं थी। इस पर जिला प्रशासन ने मिलों को जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए थे। गन्ना विभाग के अनुसार 14 दिनों पूर्व तक खरीदे गए गन्ने का 115 करोड़ 45 लाख रुपये का भुगतान करना था, जिसमें मंगलवार तक 60 करोड़ 41 लाख रुपये का भुगतान मिलों द्वारा किया जा चुका है। मंगलवार तक पुवायां चीनी मिल ने पांच करोड़ 20 लाख और तिलहर चीनी मिल ने सात करोड़ 55 लाख रुपये का भुगतान किया है। वहीं, रोजा चीनी मिल ने मात्र 36 लाख रुपये का भुगतान किया है, जबकि मकसूदापुर चीनी मिल ने कोई भी भुगतान नहीं किया है। डालमियां ग्रुप की निगोही चीनी मिल अब 47 करोड़ 30 लाख रुपये का भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed