{"_id":"69f8db684a7dc94817012634","slug":"sugarcane-village-worker-at-maksudapur-sugar-mill-dies-under-suspicious-circumstances-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-172400-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मकसूदापुर चीनी मिल के गन्ना ग्रामसेवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मकसूदापुर चीनी मिल के गन्ना ग्रामसेवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
चीनी मिल कर्मचारी मनोज कुमार गंगवार का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
देवकली (शाहजहांपुर)। बजाज ग्रुप की मकसूदापुर स्थित चीनी मिल के सीजनल गन्ना ग्रामसेवक मनोज गंगवार (45) की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। डीएम को संबोधित सुसाइड नोट मिलने पर मनोज की पत्नी नीरज ने बंडा थाने में बजाज ग्रुप के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। इसमें एमडी अजय शर्मा, यूनिट हेड भूपेंद्र सिंह और बजाज शुगर हिंदुस्तान लिमिटेड प्रबंधन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।
भंवरखेड़ा जिगनिया गांव के मनोज चीनी मिल में वर्ष 2010 से सीजनल स्थायी श्रेणी में कार्यरत थे। पत्नी नीरज बच्चों को पढ़ाने के लिए पिछले कुछ समय से पीलीभीत के बीसलपुर कस्बे में रह रहीं थीं। वहां वह साप्ताहिक छुट्टी वाले दिन ही जाते थे। सोमवार सुबह करीब सात बजे पत्नी ने उन्हें कॉल की, मगर रिसीव नहीं हुई। इस पर पत्नी नीरज ने मनोज के पड़ोसी मदन को फोन कर पता लगाने के लिए कहा। घर का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर मदन दीवार फांदकर अंदर पहुंचे तो मनोज मृत हालत में पड़े मिले। नीरज के मुताबिक मदन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शव के पास खून की उल्टी मिली और उनकी शौच में भी खून दिखा है।
यह पता चलने पर नीरज पुत्री सृष्टि और पुत्र सक्षम के साथ घर पहुंचीं। इस बीच सूचना पर पुलिस भी फाॅरेंसिक टीम के साथ पहुंच गई। वहां मिले सुसाइड नोट में मनोज ने चीनी मिल के एमडी अजय शर्मा और यूनिट हेड भूपेंद्र सिंह पर परेशान करने और नौकरी से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मनोज ने सुसाइड नोट में मोबाइल फोन में रिकॉर्डिंग होने का जिक्र किया। रिकॉर्डिंग में उन्होंने सोच-समझकर कार्रवाई करने के लिए लिखा है। साथ ही डीएम से पीएफ और बीमा की धनराशि दिलाने की गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
ये आरोप लगाए रिपोर्ट में
पत्नी नीरज ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी के अधिकारियों की प्रताड़ना और संस्थान के दबावपूर्ण वातावरण से तंग आकर उनके पति ने आत्महत्या की है। ऑडियो रिकॉर्डिंग में यूपी शुक्ला (उमेश प्रताप शुक्ला) का भी जिक्र किया है। ये अधिकारी उन्हें आए दिन नौकरी से निकालने की धमकी देते थे। एक बार नौकरी से निकाल भी चुके थे। आरोप लगाया कि बजाज कंपनी प्रबंधन ने भी अपने अधिकारियों के इस उत्पीड़न को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
--
इस दुखद घटना से पूरा मिल प्रबंधन गहरे दुख में है। उनके परिवार की मिल प्रबंधन के प्रति नाराजगी स्वाभाविक है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से इसमें अधिकारियों को दोषी ठहराया जाना उचित नहीं है। मिल प्रबंधन उनके परिजनों के दुख में शामिल है। मामले की पुलिस विवेचना में वास्तविक तथ्य सामने आ जाएंगे। -सतीश चंद्र श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी, मकसूदापुर चीनी मिल
-- --
मनोज की पत्नी की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। -भंवरे दीक्षा अरुण, एसपी ग्रामीण