फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Suffered an epileptic seizure in front of the police; created a ruckus upon regaining consciousness.

Shahjahanpur News: पुलिस के सामने पड़ा मिर्गी का दौरा, होश आने पर किया हंगामा

Sat, 23 May 2026 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Suffered an epileptic seizure in front of the police; created a ruckus upon regaining consciousness.
मीरानपुर कटरा। अकबराबाद उर्फ खैरपुर गांव के सुशील कुमार को शुक्रवार की रात पुलिस के सामने मिर्गी का दौरा पड़ गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन वहां होश आते ही उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने उसे वहां से रेफर किए जाने पर बमुश्किल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात सुशील कुमार ने 112 नंबर डायल कर पुलिस से शिकायत की थी कि उसके एक चाचा खेत में पैदा हुई फसल का उसके हिस्से का अनाज नहीं दे रहे हैं और मांगने पर गाली गलौज करके जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। गांव मेें जांच करने पहुंची पुलिस के सामने सुशील को मिर्गी का दौरा पड़ गया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से सीएचसी ले जाकर भर्ती करा दिया। वहां होश आते ही वह हंगामा करने लगा। इस पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए उसे एंबुलेंस में बिठाया गया, लेकिन वह कूदकर भाग निकला। पुलिस ने उसे पीछा करके पकड़ा और राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती करा दिया। सीएचसी के प्रभारी डॉ. फैजान खां के अनुसार सुशील के हंगामा करने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी होने पर फोन करके पुलिस को बुलाना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed