फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students took out a procession from Khirnibagh to the Collectorate.

Shahjahanpur News: छात्रों ने खिरनीबाग से कलक्ट्रेट तक निकाला जुलूस

Wed, 02 Sep 2026 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Students took out a procession from Khirnibagh to the Collectorate.
यूजीसी के विवादित दिशानिर्देशों के विरोध में कलक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी करते युवा। संवाद
शाहजहांपुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के हाल में जारी इक्विटी दिशानिर्देशों के विरोध में बुधवार को छात्रों ने खिरनीबाग से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इस दौरान छात्रों ने यूजीसी वापस लो के नारे लगाते हुए निर्देशों को तत्काल वापस लेने की मांग की। कलक्ट्रेट पहुंचकर छात्रों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया। छात्र नेता देव सिंह के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में शामिल छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालयों में भेदभाव और असमानता रोकने के उद्देश्य से बनाए गए प्रावधानों का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। इस दौरान अभिषेक सिंह, आदित्य सिंह, ब्रिजेश, सुमित, सोनू चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed