फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students showed their creativity by making posters

Shahjahanpur News: पोस्टर बनाकर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक क्षमता

Sun, 31 Aug 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Students showed their creativity by making posters
जीआईसी में आयोजित प्रतियोगिता में पोस्टर दिखाती छात्रा। स्रोत : आयोजक
शाहजहांपुर। समग्र शिक्षा माध्यमिक के तहत शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज में जनपदस्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 12 विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं मंडलस्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता की प्रभारी अनुपमा मौर्य एवं नोडल प्रभारी प्राची आर्या ने 12 विधाओं में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं के मध्य प्रतियोगिता हुई। 12 विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार, जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक समग्र शिक्षा राजन प्रजापति ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रेरणा की महती भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में अंशु सक्सेना, पल्लवी भटनागर, रंजीता, नेहा मिश्रा, दीप्ति यादव, विशाल कुमार, माधवी मिश्रा रहीं। कार्यक्रम में डॉ. ब्रजेश, सर्वेश कुमार, विपिन श्रीवास्ताव, अतुल कश्यप, गौरव सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

--
ये रहे विजेता
आर्य महिला इंटर कॉलेज की आस्था सिंह, अलीना, अलीजा अंसारी, आरती, तमन्ना खान, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की ईशा, हर्षिता, अंजली, वैष्णवी, जीजीआईसी की निधि वर्मा, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की रिया, सुवर्णा, अनन्या, आस्था, प्रिया यादव, जीजीआईसी की नंदिनी श्रीवास्तव, राजकीय हाईस्कूल पिपरौला की लक्ष्मी, साक्षी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की शिवानी मौर्य, आर्य महिला इंटर कॉलेज की मोनिका, जीजीआईसी की सानिया गुप्ता, सिद्धि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed