फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students got confused in the reaction in the chemistry exam

Shahjahanpur News: रसायन विज्ञान की परीक्षा में अभिक्रिया में उलझे परीक्षार्थी

Sun, 09 Mar 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 09 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Students got confused in the reaction in the chemistry exam
आर्य महिला इण्टर कॉलेज से यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं। संवाद
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की शनिवार को आयोजित रसायन विज्ञान की परीक्षा का प्रश्न पत्र सामान्य आया। इसमें अपूर्ण अभिक्रिया की विधि को छोड़कर बाकी प्रश्न पत्र को छात्र-छात्राओं ने आसानी से हल कर लिया। इस बीच 1940 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

पहली पाली में सामान्य पेपरों की परीक्षा होने के बाद दूसरी पाली में इंटर की रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र की परीक्षा हुई। परीक्षा से पहले परेशान नजर आ रहे परीक्षार्थी सेंटर से खिलखिलाते हुए बाहर निकले। 126 सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं ने बताया कि रसायन विज्ञान का प्रश्न पत्र सामान्य रहा है। एक-दो प्रश्न को छोड़कर बाकी सब सरल था। उसे हल करने में दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन

इस्लामिया कॉलेज के शिक्षक फैसल रियाज ने बताया कि अपूर्ण अभिक्रिया की विधि को छोड़कर बाकी सब सरल रहा है। मैग्नेट बनाने की विधि, कार्बनिक यौगिकी आदि काफी सरल था। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने बताया कि दूसरे पाली में पंजीकृत 30648 में 28708 परीक्षार्थी उपस्थित हुए हैं। 1940 छात्र गैरहाजिर रहे है। दसवीं में कंप्यूटर की परीक्षा में 19 छात्र नहीं शामिल हुए। पहली पाली में दसवीं में गृह विज्ञान की परीक्षा से 892 और बारहवीं में व्यावसायिक की परीक्षा में आठ परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रश्नपत्र थोड़ा कठिन था। कुछ प्रश्न एनसीईआरटी पैटर्न से हटकर आए थे। दीर्घ उत्तरीय प्रश्न कठिन थे। बाकी सब सामान्य था।
इक्षिता
-
प्रश्नपत्र अच्छा आया था। अभिक्रियाएं थोड़ी कठिन जरूर थीं। इसके अलावा ऐसा कुछ नहीं था जिसे बहुत कठिन कहा जाए। कुल मिलाकर सामान्य था। अक्षी गुप्ता

-----

बहुविकल्पीय और केस हिस्ट्री को सुलझाने में उलझे छात्र
शाहजहांपुर। सीबीएसई में 12वीं की गणित की परीक्षा का प्रश्न पत्र सामान्य आया है। परीक्षा में केस हिस्ट्री और बहुविकल्पीय प्रश्नों में परीक्षार्थी उलझे रहे। इन्हें हल करने में ज्यादा दिक्कत हुई है। परीक्षा में 11 छात्र गैरहाजिर रहे।


जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर शनिवार की सुबह परीक्षा शुरू हुई। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में गणित की परीक्षा में केस हिस्ट्री में छात्र उलझे रहे। बहुविकल्पीय भी काफी ज्यादा कठिन आए। शिक्षक मुबीन ने बताया कि प्रश्न पत्र सामान्य था। जिसने अच्छे से पढ़ाई की थी, वह केस हिस्ट्री को हल कर सके होंगे। सीबीएसई के जिला समन्वयक राजीव मोहन पांडेय ने सेंटरों का निरीक्षण किया। परीक्षा में 11 छात्र गैरहाजिर रहे।

आर्य महिला इण्टर कॉलेज से यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं। संवाद

आर्य महिला इण्टर कॉलेज से यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं। संवाद

आर्य महिला इण्टर कॉलेज से यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं। संवाद

आर्य महिला इण्टर कॉलेज से यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं। संवाद

आर्य महिला इण्टर कॉलेज से यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं। संवाद

आर्य महिला इण्टर कॉलेज से यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed