फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students gave exam for NCC cadet recruitment

Shahjahanpur News: एनसीसी कैडेट भर्ती के लिए छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा

Sun, 20 Aug 2023 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Students gave exam for NCC cadet recruitment
एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर द्वारा छात्रों का होता शारीरिक परीक्षण
तिलहर। आरबीएम इंटर कॉलेज में एनसीसी भर्ती परीक्षा में 135 छात्राओं ने हिस्सा लिया। लिखित परीक्षा के साथ ही छात्रों ने 800 मीटर और छात्राओं ने 400 मीटर लंबी दौड़ प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


रविवार को चीनी मिल ग्राउंड पर एनसीसी भर्ती परीक्षा को लेकर 25वीं यूपी बटालियन एनसीसी शाहजहांपुर के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल विजय मिश्रा, सूबेदार बूटा सिंह, हवलदार किशोर कुमार के साथ भारतीय सेना के अन्य जवानों ने छात्र-छात्राओं का शारीरिक परीक्षण किया। इसमें लंबाई व वजन किया गया। लड़कियों के लिए 400 मीटर व लड़कों के लिए 800 मीटर दौड़ निर्धारित की गई। इसके बाद लिखित परीक्षा भी कराई गई।
विज्ञापन


भर्ती के लिए आरबीएम इंटर कॉलेज के कुल 105 लड़के व 30 लड़कियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य व एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन रत्नेश जायसवाल ने बताया कि भर्ती होने वाले कैडेट्स की लिस्ट बाद में एनसीसी विभाग द्वारा जारी की जाएगी। इस मौके पर शिक्षक अशोक सिंह, टीके पाठक, स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ड्यूटी पर मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed