फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students expressed their views on space science, Ananya came first

Shahjahanpur News: छात्र-छात्राओं ने अंतरिक्ष विज्ञान पर रखे विचार, अनन्या प्रथम

Sun, 24 Aug 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Students expressed their views on space science, Ananya came first
एसएस कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राएं। स्रोत : कॉलेज - फोटो : mathura
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अंतरिक्ष में नवीन प्रतिमान स्थापित करता भारत विषयक इस संगोष्ठी में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सिंह ने कहा कि विज्ञान की प्रगति शोध पर आधारित है। विद्यार्थियों को शोधपरक मानसिकता के साथ विज्ञान को सीखना एवं समझना चाहिए।
विज्ञापन

भौतिकी विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला ने इस अवसर पर भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के इतिहास एवं संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आर्यभट्ट उपग्रह के प्रक्षेपण से लेकर कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा तक भारत ने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता के शिखरों को स्पर्श किया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक हर्ष पाराशरी ने अंतरिक्ष कार्यक्रमों से संबंधित विभिन्न वीडियो प्रस्तुत किए। इनके माध्यम से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया। विज्ञान संकाय के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से आयुषि रस्तोगी एवं अनुज यादव, द्वितीय स्थान पर यशी मिश्रा एवं प्रथम स्थान पर अनन्या शर्मा रहे। राजनंदन सिंह राजपूत के संचालन में चले इस कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सत्येंद्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रशांत शर्मा, देवेंद्र कुमार, सुधाकर गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अंतरिक्ष दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में अंबिका ने बाजी मारी

खुदागंज। नवादा दरोबस्त के अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह संघटक राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हुई पोस्टर प्रतियाेगिता में अंबिका शर्मा ने प्रथम स्थान पाया।

प्रतियोगिता में ऋतु और सोना देवी द्वितीय स्थान की संयुक्त विजेता रहीं, जबकि शिखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. सुधा देवी एवं डॉ. मोहित गुप्ता शामिल रहे। इससे पूर्व, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुज सक्सेना ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदमों की सराहना की। छात्र दीपक सक्सेना ने भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को याद किया। कार्यक्रम की व्यवस्था में डॉ. अमित कुमार समेत कई सहायक आचार्यों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियाें का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed