{"_id":"664e29e667b0d104bd294a0c54c64593","slug":"student-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्साब की डांट के डर से छात्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्साब की डांट के डर से छात्र लापता
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 03 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अशफाक का 18 वर्षीय बेटा फैजान शिक्षक की डांट के डर से लापता है। पीड़ित की तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
अशफाक ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा फैजान गांव के मदरसा इस्लाम-ए-गौसिया में हाफिज की पढ़ाई कर रहा है। फैजान 23 फरवरी की सुबह घर से मदरसा जाने के लिए निकला था। जब शाम तक फैजान घर नहीं आया तो उसकी तलाश मदरसे में की गई। तब पता लगा कि वह उस दिन मदरसा पहुंचा ही नहीं। इसके बाद परिवार वालों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। अशफाक ने बताया कि एक दिन पहले मदरसे के एक शिक्षक ने किसी बात को लेकर फैजान को डांट दिया था। शिकायत मिलने पर फैजान की मां शाहीन ने भी फैजान को डांटा था। अगले दिन शिक्षक के डर से फैजान मदरसा न जाकर कहीं और चला गया।