{"_id":"66df4dc4f66f9660d50d7024","slug":"student-fired-three-rounds-in-nawada-indepur-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-126790-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नवादा इंदेपुर में छात्र ने की तीन राउंड फायरिंग, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नवादा इंदेपुर में छात्र ने की तीन राउंड फायरिंग, गिरफ्तार
Tue, 10 Sep 2024 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा इंदेपुर निवासी देवेश मिश्रा पर छात्र ने गाली-गलौज के विवाद में अवैध पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग कर दी। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना कांट क्षेत्र के गांव हटीपुर कुर्रिया निवासी देवेश मिश्रा निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। उनका गांव नवादा इंदेपुर में भी मकान है। देवेश के मुताबिक, उनके घर के सामने रामदेव मिश्रा का मकान है। उनका पुत्र धनंजय मिश्रा उर्फ बॉबी आए दिन गाली-गलौज करता रहता है। सोमवार सुबह 9:20 बजे मकान के बाहर मोटरसाइकिल पर बैठे थे। तभी धनंजय ने अवैध पिस्तौल से उनके ऊपर तीन राउंड फायर किए। दो फायर मिस हो गए। एक गोली उनके सिर के पास से निकलते हुए मकान की दीवार जा लगी।
सरेराह फायरिंग से हड़कंप मच गया। सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी रोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए, तब तक फायरिंग करने का आरोपी मौके से भाग गया। मौके से एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। बाद में आरोपी को पकड़ लिया गया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि देवेश मिश्रा की तहरीर पर धनंजय मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
कैट की तैयारी कर रहा धनंजय
-पुलिस के अनुसार, धनंजय ने वर्ष 2012 में वाराणसी के कॉलेज से बीटेक की डिग्री प्राप्त की है। वह वर्तमान में लखनऊ से कैट की तैयारी कर रहा है। उसने छोटी सी बात पर अवैध पिस्टल से फायर कर दिया।