{"_id":"6abc1ed2ed819862cb03c5f1","slug":"boy-out-cycling-with-a-friend-drowns-in-river-after-falling-in-with-his-buffalo-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-186090-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: साइकिल से दोस्त के साथ घूमने निकले बालक की भैंसी नदी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: साइकिल से दोस्त के साथ घूमने निकले बालक की भैंसी नदी में डूबकर मौत
विज्ञापन
अजय के भैंसी नदी में डूबने के बाद बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : Archive
देवकली (शाहजहांपुर)। साइकिल से दोस्त के साथ घूमने निकला बरेली के भुता क्षेेत्र के गांव गिधरापुर निवासी पप्पू के पुत्र अजय कुमार (10) की मंगलवार को दोपहर बारिश से उफनाई भैंसी नदी में डूबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों के प्रयास विफल रहने पर वहां पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने करीब ढाई घंंटे बाद उसका शव निकाला।
अजय बंडा कस्बे के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी में अपने नाना सीताराम के यहां रहकर पढ़ाई करता था। वह बंडा के कृष्णानंद इंटर कॉलेज में कक्षा पांंच का छात्र था। मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे वह अपने एक दोस्त के साथ साइकिल से घूमने निकला था। रास्ते में बंडा गांव के मार्ग पर बारिश के पानी का तेज बहाव होने से वह साइकिल से गिरकर नदी में बह गया। एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल से बमुश्किल 30 मीटर के फासले पर अजय का शव बरामद किया।
माना जा रहा है कि मार्ग पर बनी पुलिया पर रेलिंग नहींं होने से वह साइकिल समेत गिरकर नदी में बह गया। पुलिया में पाइप छोटे होने के कारण वहां से पानी का बहाव भी बाधित हो रहा है और इसीलिए बंडा गांव के रास्ते पर करीब चार फुट पानी बह रहा है। इस वजह से आसपास के गांवों के खेतों और घरों में पानी भरने से नाराज किसान प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन पुलिया सुधारने की जरूरत नहीं समझे जाने से बालक की डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
अजय की मौत से उसके परिजनों का बुरा हाल है। बंडा नगर पंचायत ईओ अजय सिंह ने बताया कि पुलिया पुरानी है। इसके निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

अजय के भैंसी नदी में डूबने के बाद बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : Archive