फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police rescued two youths on a motorcycle who were being swept away in a river in Khutar.

Shahjahanpur News: खुटार में नदी में बह रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने बचाया

Wed, 30 Sep 2026 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Police rescued two youths on a motorcycle who were being swept away in a river in Khutar.
खुटार में कठिना नदी में डूबते युवक को बचाते पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस - फोटो : Samvad
खुटार (शाहजहांपुर)। बाइक से मैलानी जा रहे पीलीभीत के थाना हजारा के गांव भुरजनिया निवासी प्रीतपाल सिंह और लखीमपुर खीरी के थाना संपूर्णानगर के पेडिया फार्म निवासी रवल शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर कठिना नदी के रपटा पुल पर पानी में बहने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत पानी के बीच घुसकर बाइक सवार दोनों युवकों को बचा लिया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर खुटार-मैलानी की सीमा पर कठिना नदी के रपटा पुल पर पानी चल रहा है। सोमवार को विधायक चेतराम ने मुआयना करते हुए पुलिस की ड्यूटी लगवाने के लिए सीओ से कहा था। सीओ के निर्देश पर लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

सोमवार रात लगभग नौ बजे प्रीतपाल सिंह अपने रिश्तेदार रवल के साथ बाइक से मैलानी जा रहे थे। रपटा पुल पर पानी का बहाव अधिक होने के कारण बाइक फिसल गई और दोनों बाइक सवार बहते हुए काफी दूरी पर चले गए। पीछे से गुजर रहे एक कार सवार युवक ने शोर मचाया तो ड्यूटी पर तैनात दारोगा सोहनलाल, सिपाही इंद्रेश कुमार, राहुल दयाल तत्काल मौके पर पहुंचे और पानी में घुसकर डूब रहे दोनों युवकों को बमुश्किल बचाकर बाहर ले आए। सूचना पर खुटार के ही गांव प्रसादपुर में रहने वाले उनके रिश्तेदार अमृतपाल सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों युवकों को गले लगाते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
पुल पर पानी का बहाव होने के कारण पिकेट लगाई गई है। बाइक सवार दो युवकों को दरोगा और सिपाहियों ने तत्परता दिखाते हुए बचाकर सराहनीय कार्य किया है।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed