{"_id":"6abc1e2bdf341352da0bc061","slug":"boy-drowns-while-bathing-in-bhainsi-river-near-bilandapur-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-186121-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिलंदापुर के पास भैंसी नदी में नहाते समय डूब गया बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिलंदापुर के पास भैंसी नदी में नहाते समय डूब गया बालक
विज्ञापन
भैंसी नदी में डूबे पवन का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां। भैंसी नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया गांव बिलंदापुर निवासी सुनील कुमार का सात वर्षीय पुत्र पवन डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों और फायर ब्रिगेड टीम की मदद से काफी देर तलाश कराई लेकिन वह नहीं मिला।
मंगलवार शाम लगभग चार बजे पवन कुमार अपने चचेरे भाई सूरज और राजीव के पुत्र विशाल के साथ गांव करनापुर पैंतापुर के पास भैंसी नदी में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान वह डूबने लगा तो साथी बालकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास खेत पर काम कर रहे बलजीत सिंह और करमजीत सिंह दौड़कर मौके पर पहुंचे लेकिन पवन का कोई पता नहीं लग सका।
फायर ब्रिगेड की टीम ने कांटा डालकर बालक की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने भी उसे ढूंढ़ने का प्रयास किया। पवन की मां इंदु देवी की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि बालक की तलाश जारी है।