फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Student did not reach home from school, bag found on the banks of Ramganga river

Shahjahanpur News: छात्रा स्कूल से नहीं पहुंची घर, रामगंगा नदी किनारे मिला बैग

Fri, 11 Jul 2025 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Student did not reach home from school, bag found on the banks of Ramganga river
परौर। स्कूल गई कक्षा 12 की छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका बैग रामगंगा नदी किनारे मिला। डूबने की आशंका पर गोताखोरों ने रामगंगा नदी में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि बुधवार को उसकी पत्नी से खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। बेटी नाराज होने के बाद इंटर कॉलेज चली गई। करीब 11 बजे वह शिक्षिका से पेट दर्द की बात कहकर चली गई, लेकिन घर नहीं पहुंची। उसका बैग रामगंगा के किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर रामगंगा में उसकी तलाश करवाई। इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्रा छुट्टी मांगकर अपने युवक के साथ चली गई थी। इसके बाद उन्हें कोई जानकारी नहीं है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के डूबने की आशंका है। गोताखोरों ने तलाश की है। नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed