Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gurjar Cricket Academy defeated KVS by two wickets.

Shahjahanpur News: गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने केवीएस को दो विकेट से परास्त किया

Tue, 10 Nov 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gurjar Cricket Academy defeated KVS by two wickets.
शाहजहांपुर में कैंट ​स्थित मैदान पर शॉट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान पर खेले गए क्रिकेट मुकाबले में गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने केवीएस क्रिकेट अकादमी को दो विकेट से हराकर जीत दर्ज की। अभय सिंह गुर्जर और अभिषेक कनौजिया की शानदार बल्लेबाजी टीम की जीत में अहम रहीं।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केवीएस क्रिकेट अकादमी ने छह विकेट पर 359 रन बनाए। अमित वर्मा ने शतकीय पारी खेली। मोहम्मद फैज ने 88, शाश्वत ने 41 और प्रांजल ने 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुर्जर क्रिकेट अकादमी की शुरुआत खराब रही।
विज्ञापन

आर्यन वर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक कनौजिया ने 50 और अनर्व कुशवाहा ने 38 रन बनाकर पारी को संभाला। अनुज यादव ने 29 और मधुर ने 19 रन बनाए। अंतिम ओवरों में अभय सिंह गुर्जर ने नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 64 रन, जबकि अमन सक्सेना ने 60 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मयंक कुमार ने 30 और आयुष सक्सेना ने 35 रन का योगदान दिया। टीम ने 364 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। केवीएस की ओर से हिमांशु ने तीन, जबकि अमित वर्मा और ऋषभ ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed