{"_id":"57cc2f174f1c1b0b50317230","slug":"stress-tips-given-to-cadets","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव दूर करने को कैडेट्स को दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव दूर करने को कैडेट्स को दिए टिप्स
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 01 और 02 में
25 यूपी वटालियन में चल रहे यूपी डायरेक्ट्रेट के संयुक्त एनसीसी प्रशिक्षण कैंप में रविवार को कैडेट्स को मानसिक बीमारी एवं तनाव के संबंध में उपयोगी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जीएफ कॉलेज की डॉ. संगीता सिंह ने कहा कि पढ़ाई के बोझ से बच्चे और युवा तनाव में आ जाते हैं। ऐसे में अभिभावकों एवं शिक्षकों को बहुत ही समझदारी से काम लेना चाहिए और बच्चों को उत्साहित तथा प्रोत्साहित करते रहना चाहिए।
डॉ. सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं की ओर अभिभावकों और शिक्षकों को ध्यान देना चाहिए, इससे काफी हद तक उनका तनाव दूर किया जा सकता है। कैंप कमांडेंट कर्नल केआर शेरावत ने एलएमजी की उपयोगिता और उसके उपयोग के बारे में जानकारी दी। कमांडिंग ऑफीसर कीर्तिचक्र मेजर सुशील कुमार सिंह ने फौज में ग्रुप और टीम वर्क के बारे में बताया। इसी कड़ी में मेजर एनयू खान ने मैप रीडिंग और कम्पास की जानकारी दी।
प्रशिक्षण में सूबेदार मेजर भरत सिंह, लेफ्टिनेंट मो. अयूब, सूबेेदार बलदेव सिंह, राजू राय, बीएचएम कश्मीर सिंह आदि का योगदान रहा।