{"_id":"6ab16f2330f1cd34640c338b","slug":"streets-to-shine-184-roads-to-be-constructed-at-a-cost-of-6234-crore-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-185305-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चमकेंगी गलियां, 62.34 करोड़ से 184 सड़कों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चमकेंगी गलियां, 62.34 करोड़ से 184 सड़कों का होगा निर्माण
विज्ञापन
मोहल्ला मामूड़ी की गली में हो रहा पानी पाइप लाइन का काम। संवाद
शाहजहांपुर। शहर की खस्ताहाल सड़कों और गलियों की सूरत बदलने की कवायद शुरू हो गई है। राज्य सेक्टर योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र की 184 सड़कों के निर्माण के लिए शासन से 62.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। अब 25 सितंबर से इनके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
इससे पहले वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना के प्रयास से इसी योजना के तहत 75 करोड़ रुपये की लागत से 108 सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली थी। इनमें 67 सीसी और 41 डामर सड़कों का निर्माण शामिल है। कई स्थानों पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि कुछ सड़कों का निर्माण अभी चल रहा है।
अब दूसरी किस्त में 184 सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिलने से शहर की अधिकतर खस्ताहाल गलियों और सड़कों के दुरुस्त होने की उम्मीद जगी है। वर्तमान में मुख्य मार्गों के साथ ही कई मोहल्लों की गलियों की स्थिति खराब है। नगर निगम निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों योजनाओं के कार्य में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
--
राज्य सेक्टर योजना के तहत 62.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया चल रही है। पिछली योजना के तहत भी काम जारी है। दूसरी योजना के पूरा होने के बाद नगर निगम क्षेत्र की अधिकतर सड़कों और गलियों का निर्माण होने से आमजन को राहत मिलेगी।
-सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त